जयपुर/नई दिल्‍ली। Rajasthan: Rahul sent Venugopal to Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव से ठीक पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुट के 80 से अधिक विधायकों ने अपना इस्तीफा स्पीकर सीपी जोशी को सौंप कर पार्टी आलाकमान को मुश्किलों में डाल दिया है।

Rajasthan: Rahul sent Venugopal to Delhi: इधर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान पर रिपोर्ट ली है। उन्होंने संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल को दिल्ली भेजा है। केसी वेणुगोपाल आज शाम अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। राहुल गांधी इस समय केरल में हैं।

Rajasthan: Rahul sent Venugopal to Delhi: इन विधायकों का कहना है कि नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला गहलोत की मर्जी के मुताबिक होना चाहिए। उन्हें आशंका है कि हाईकमान ने सचिन पायलट को कुर्सी सौंपने का फैसला कर लिया है। गहलोत गुट ने पायलट को सत्ता से दूर रखने समेत 3 शर्तें पार्टी नेतृत्व के सामने रखी हैं। हालांकि, हाईकमान भी झुकने को तैयार नहीं है।

See also  राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा-'वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी गायब'

Rajasthan: Rahul sent Venugopal to Delhi: इन हाईकमान के सामने तीन शर्तें रख दी हैं, उनमें पहली शर्त यह है कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री ना बनाया जाए। उन्होंने 2020 में सरकार से बगावत की थी। मुख्यमंत्री उन 102 विधायकों में से किसी को बनाया जाए जो संकट के समय सरकार के साथ थे।

Rajasthan: Rahul sent Venugopal to Delhi: दूसरी शर्त यह है कि नए मुख्यमंत्री का फैसला गहलोत के अध्यक्ष बन जाने के बाद यानी 19 अक्टूबर के बाद ही हो। इसके बाद ही वह इस्तीफा देंगे। तीसरी शर्त है कि अशोक गहलोत को भी मुख्यमंत्री बने रहने का विकल्प दिया जाए।

हाई कमान को मंजूर नहीं

Rajasthan: Rahul sent Venugopal to Delhi: गहलोत गुट की शर्तों से आलाकमान की ओर से जयपुर भेजे गए अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे भी हैरान हैं। माकन ने कहा कि 19 अक्टूबर (कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम का दिन) से पहले सीएम की घोषणा नहीं करने से हितों के टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

See also  UP में ‘हिंसा' का नाम बदलकर 'मास्टरस्ट्रोक' रख दिया गया है- राहुल गांधी

Rajasthan: Rahul sent Venugopal to Delhi: गहलोत कैंप के तीनों शर्तों पर गहलोत ने कहा, ”हम विधायक दल की बैठक के लिए आए थे, जिसे मुख्यमंत्री ने ही तय किया था। समय और दिन उनकी पसंद का था। बहुत हैरानी की बात है कि विधायक नहीं आए। हम सभी विधायकों से अलग-अलग बात करना चाहते थे, ताकि वह खुलकर बोल सकें।”