आरपीएफ ने पैसा वसूल रहे 64 किन्नरों के विरूद्ध चलाया विशेष अभियान
FILE PHOTO

टीआरपी डेस्क
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में यात्री ट्रेनों में रेल मदद, ट्वीटर एवं सोशल मीडिया से यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि, किन्नरों के द्वारा रेल यात्रियों से यात्रा के दौरान पैसे की मांग कर परेशान किया जा रहा है और ट्रेनों का बीच सेक्शन में चेन पुलिंग करके उतर जा रहे हैं ।

इस शिकायत पर महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त /रेसुब./बिलासपुर के द्वारा बिलासपुर एवं रायपुर मण्डलों के मण्डल सुरक्षा आयुक्तों को दो अलग अलग टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था । जिस पर दोनो मण्डलों के द्वारा दिनांक 07 से 21 सितम्बर तक दुर्ग से बिलासपुर एवं बिलासपुर से दुर्ग तक यात्री गाड़ियों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसके तहत 64 किन्नरों पर कार्यवाही करते हुए रेलवे अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया । किन्नरों के विरूद्ध आगे भी कार्यवाही करने हेतु तीनों मण्डलों को निर्देशित किया गया है ।

See also  Work To Connect Gataura Station To The Fourth Line - बिना ट्रेन रोके होगा चौथी लाइन से जोड़ने नॉन इंटरकनेक्टिविटी का कार्य