बिटिया जन्मोत्सवः शक्ति स्वरूपा 101 बेटियों का किया गया पूजन, बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने नवसृजन मंच का अनूठा प्रयास

रायपुर। शरद नवरात्रि के अवसर पर आदि शक्ति की आराधना के साथ सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने बिटिया जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान ऐसी 101 बेटियों का सम्मान किया गया जो 6 माह के अंदर जन्म ले चुकी हैं।

बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने बेटियों के माता पिता को सम्मान पत्र के साथ बेटियों के लालन पालन की प्रारंभिक चीजे बेबी किट उपहार स्वरूप भेंट गई। साथ ही 101 कन्याओं का पूजन भी आदि शक्ति के रूप में किया गया। बिटिया के जन्म के बाद माता का पोषण कैसा हो इसकी जानकारी भी आहार विशेषज्ञ द्वारा एक सत्र के दौरान दी गई। आमतौर पर माताएं अपने भोजन का ध्यान नहीं रखती उन्हें भी पोषक आहार के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर आजीवन मिलने वाली शासन की योजनाओ की जानकारी भी कार्यक्रम दौरान महिला बाल विकास विभाग द्वारा दी जाएगी और उन्हें कार्यक्रम स्थल में ही जिन योजनाओ से जोड़ा जा सकता है उन योजनाओं से जोड़ा गया।

See also  जिंदल एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचा शहीद विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार का शव, अंतिम दर्शन के लिए मंत्री सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद

नवरात्र आदि शक्ति के पूजन का दिन सँस्था द्वारा 9 महिलाओं का सम्मान नारी शक्ति सृजन सम्मान से किया जाएगा। जिसमें अलग अलग क्षेत्र जैसे शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस, साहस, सेवा, विधि जैसे क्षेत्रों में अपनी योग्यता के बल पर मुकाम प्राप्त करने वाली 9 महिलाओं को नारी शक्ति सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया।

संस्था नवसृजन मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की संस्था बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने विगत कई वर्षों से यह आयोजन करती आ रही है। अबतक इससे 5000 परिवार जुड़ चुके हैं। वर्ष में दो बार शरद नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि में वृहद आयोजन होता है साथ ही बीच बीच मे सरकारी अस्पतालों में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने आयोजन साल भर होते रहता है। हर बेटी में माता का अंश होता है अतः नवरात्रि पर कन्या पूजन का आयोजन भी इस दौरान होता है।

इस आयोजन में डॉ देवाशीष मुखर्जी, कांतिलाल जैन, किशोर महानन्द, सुनीता चंसोरिया, डॉ भारवी वैष्णव, पदमा शर्मा, डॉ प्रीति सतपथी, डॉ रश्मि चावरे, राजेश साहू, मनोज जैन, नरेश नामदेव, डॉ यूलेन्द्र, सैय्यद रजा, श्रध्दा राजपूत, सौरभ कोतु सहित संस्था से जुड़े सदस्यगण शामिल हुए।

See also  Train Cancelled News : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों के बदले गए रूट