अहमदाबाद। Stone pelting in two cities over religious flag during Navratri festival, 40 arrested: गुजरात के खेड़ा में नवरात्रि आयोजन पर पथराव किया गया, जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। दूसरी तरफ वडोदरा के सावली कस्बे में भी दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां भी पथराव हुआ और कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Stone pelting in two cities over religious flag during Navratri festival, 40 arrested: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेड़ा में गरबा आयोजन के दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने हंगामे के बाद पथराव किया, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। कच्छ जिले के खेड़ा में कुछ लोग गरबा कार्यक्रम में घुस आए और फिर यहां हंगामा किया।

Stone pelting in two cities over religious flag during Navratri festival, 40 arrested: एसपी राजेश गोधिया ने कहा, ”आरिफ और जाहिर नाम के दो शख्स की अगुआई में कुछ लोग नवरात्रि गरबा स्थल पर पहुंच गए और रुकावट डालने लगे। इसके बाद उन्होंने पथराव किया।” अधिकारी ने बताया कि घटना में 6 लोग घायल हुए। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

See also  बहुचर्चित सोमानी अपहरणकांड का मास्टरमाइंड मुंबई से हुआ गिरफ्तार

Stone pelting in two cities over religious flag during Navratri festival, 40 arrested: वडोदरा के सावली कस्बे में धार्मिक झंडे को लेकर बवाल हो गया। सावली के सब्जी बाजार में पथराव के बाद तीन दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा गया है। वडोदरा पुलिस के मुताबिक एक इस्लामिक त्योहार से पहले एक समूह ने बिजली के खंभे पर धार्मिक झंडे लगाए थे। यहां पास में ही मंदिर भी है।