दुर्गा नवमी के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने कराया कन्या भोज, पैर छूकर लिया आर्शीवाद - Video

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित निवास पर दुर्गा नवमी के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस कन्या भोज में शामिल बालिकाओं के पैर छूकर मुख्यमंत्री बघेल ने आशीर्वाद भी लिया।

बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल हर साल दुर्गा नवमी के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन करते हैं। इस बार भी सीएम के भिलाई स्थित निवास पर माता की आराधना की गई।

नवरात्रि के समापन अवसर पर दुर्गा नवमी के दिन मंगलवार को कन्या भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिजनों के साथ कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया।

देखें वीडियो

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप

See also  मनेंद्रगढ़ विधानसभा : बीजेपी से श्याम बिहारी जयसवाल और कांग्रेस से रमेश सिंह में फिर से होगी कांटे की टक्कर