दिल्ली के सीएम ने दिलचस्प अंदाज़ में कहा, बीवी से ज्यादा मुझे LG डांटते हैं
file photo

टीआरपी डेस्क

एक बार फिर दिल्ली में मुख्यमंत्री और एलजी के बीच खींचतान दिलचस्प बयान में तब्दील हो गई है। सीएम अरविन्द केजरीवाल ने उपराजयपाल वीके सक्सेना पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया- LG मुझे रोज जितना डांटते हैं, उतना मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं। पिछले 6 महीने में LG ने जितने लव लेटर मुझे लिखे, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने भी नहीं लिखे।

अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा- LG साहेब, थोड़ा चिल करो और अपने सुपर बॉस को भी बोलो कि थोड़ा चिल करें। केजरीवाल लगातार आरोप लगा रहे हैं कि LG केंद्र के इशारों पर काम कर रहे हैं और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के काम में अड़ंगा डाल रहे हैं। कुछ दिन पहले LG वीके सक्सेना ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को पत्र लिखा था। इसमें LG ने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि गांधी जयंती के मौके पर केजरीवाल या उनकी सरकार का कोई भी मंत्री राजघाट या विजय घाट नहीं गया। LG ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया।

See also  लोकसभा में बोलीं सोनिया गांधी : महिला विधेयक जल्द लागू हो, एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण की व्यवस्था हो…