मुंबई : फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह द्वारा निभाया गया अलाउद्दीन खिलजी का किरदार बच्चे-बच्चे को याद है। रणवीर सिंह ने चेहरे पर वो हैवानियत ले आई थी जो इस किरदार के लिए जरूरी थी। रणवीर सिंह फइर एक बार अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में नजर आए और यह वीडियो उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

डायरेक्टर संग रणवीर का ‘खिलजी डांस’
रणवीर सिंह इस वीडियो में फिल्म पद्मावत के गाने खली बली पर डांस करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ हैं मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर SHAQUILLE. रणवीर सिंह की हाइट के डबल साइज के SHAQUILLE उनके स्टेप फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं। रणवीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- बिग मैन वर्सेज बैड मैन।

‘खिलजी लुक’ वाला रावण हो रहा ट्रोल
रणवीर सिंह की इस पोस्ट पर ढेरों फैंस ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- सिर्फ तुम ही शैक से यह करवा सकते थे। बता दें कि रणवीर सिंह द्वारा निभाया गया अलाउद्दीन खिलजी का किरदार जहां हिट हो गया था वहीं सैफ अली खान द्वारा फिल्म आदिपुरुष में निभाए गए रावण के किरदार को लोग खिलजी लुक वाला रावण कहकर ट्रोल कर रहे हैं।

See also  Indian Railways: पैसेंजर ट्रेन से टकराया बाघ, गोबरवाही- डोंगरीबुजुर्ग स्टेशन के बीच हुआ हादसा, 7 घंटे आवाजाही ठप