रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है। प्रदेश में मंगलवार को ED ने करीबन 40 अफसरों के घरों में छापा मारा है। जिसके बाद राजनितिक बयानबाजी शुरू हो गई, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल सोनिया गांधी के ATM है। जिस पर सीएम भूपेश ने पलटवार करते हुए कहा कि, रमन सिंह अपने आरोप पर तथ्य पेश करें। वे इसे प्रमाणित करें नहीं तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। अगर रमन माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा।

ED के छापेमारी को लेकर रमन सिंह ने कहा

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह से ही प्रदेश के 40 अफसरों के घरों में ED ने छापेमारी की है। जो की अभी तक चल रही है। ED का छापा शुरू होने के बाद डॉ. रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, छत्तीसगढ़ शर्मशार हुआ है। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि 40-40 अधिकारियों के घरों में ED छापा मारेगी। मैं साल भर से बोल रहा हूं भूपेश बघेल, कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी के एटीएम बने हुए हैं।

See also  Chhattisgarh Election 2023: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों कौश और गहनों के साथ अवैध शराब जब्त

रमन सिंह ने आगे कहा कि कलेक्टर को कलेक्टिंग एजेंट बना दिया गया है । कलेक्टर द्वारा कलेक्ट किये गए पैसे का उपयोग प्रदेश की भलाई की जगह चुनाव में खर्च किये जा रहे है। रमन सिंह ने आगे कहा ये हजारों करोड़ का खेल है। वसूली करके असम और हिमाचल प्रदेश में पैसे भेजे जाते हैं।