Congress President Election: भूपेश बघेल ने किया मतदान, 24 साल बाद कांग्रेस में कोई गैर गांधी अध्यक्ष बनेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजधानी के राजीव भवन में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशी थरूर के लिए वोट डाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सबसे पहले वोट डाला। बाद में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी मतदान किया।

सीएम भूपेश बघेल 11 बजे राजीव भवन पहुंचे और कांग्रेस अध्यक्ष के लिए उन्होंने मतदान किया। 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे, 24 साल बाद कांग्रेस पार्टी को कोई गैर गांधी अध्यक्ष मिलेगा।

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सुबह 10 बजे से मतदान आरंभ हो चुका है जो शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान अधिकारी सुबह 8.30 बजे ही पहुंच चुके थे। छत्तीसगढ़ से सभी मत खड़गे को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। थरूर को मतदान के लिए एजेंट नहीं मिले हैं।

देशभर के 40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 9800 मतदाता (राज्य प्रतिनिधि) हैं, जो दो उम्मीदवारों में से एक मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर को वोट देंगे। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय स्थित बूथ में अपना मत दे दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के कैंप में एक बूथ बनाया गया है, जहां राहुल गांधी और करीब 40 मतदाता मतदान करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु में राज्य कांग्रेस कार्यालय और तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर में मतदान करेंगे।

See also  न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की हुई रिहाई, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया 'अवैध'

मतदान के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा। जहां 19 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय में मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर