Raipur Double Murder Case: पेशे से वकील ने रॉड से मारकर की पत्नी और सास की हत्या

 रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडीनगर में दो महिलाओं की हत्या की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं को रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। मौके पर डीडीनगर थाना की पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय मृतक महिला मनीषा उपाध्‍याय अपने मायके में अपनी मां रमा पांडे (65 वर्ष) के साथ रह रही थी। बता दें कि पति सौरभ उपाध्‍याय से विवाद के चलते मनीषा मायके में रह रही थी। मनीषा की एक बेटी भी है। जिसे दिल की बीमारी है, बच्ची के इलाज को लेकर पती-पत्नी के बीच आए दिन बहस होती थी।

गुरुवार को सुबह सौरभ पत्नी से मिलने पहुंचा था। इस दौरान दोनों के बीच बच्ची की जांच के नाम पर जमकर कहासुनी हो गई। सौरभ ने आवेश में आकर सास और पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे उन दोनों की मौत हो गई। बता दें कि सौरभ पेशे से वकील है।

See also  किसानों का कल भारत बंद, छत्तीसगढ़ कांग्रेस का समर्थन, केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- आंदोलन का रास्ता छोड़ें किसान, सरकार बातचीत को तैयार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर