बढ़ी मेडिकल काउंसलिंग की तारीख, 28 अक्टूबर तक गलतियां सुधार सकते हैं छात्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल काउंसलिंग में पंजीकरण और गलती सुधार की तारीख अब आगे बढ़ चुकी है। इसी के साथ ही काउंसलिंग की प्रक्रिया 28 अक्टूबर की शाम तक जारी रह सकती है।

स्वास्थ्य सचिव आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में काउंसलिंग कमेटी की बैठक के बाद यह आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत एमडी, एमएस, एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग और बीपीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन हो रहा है।

अधिकारियों के अनुसार कुछ छात्रों ने आवेदन करते समय गलतियों को सुधारने के लिए एडिट ऑप्शन की मांग की थी। काउंसलिंग समिति की बैठक में फैसला हुआ कि आवेदन में की गई कुछ गलतियों को सुधारने, एडिट करने का एक मौका दिया जाएगा। इसकी वजह से पंजीयन की अंतिम तिथि को 28 अक्टूबर 6.30 बजे शाम तक बढ़ा दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में एक शिकायत निवारण सेल भी बनाया गया है।

इस सेल में डॉ. प्रवीण बंजारे ( [email protected] ) काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित और डॉ. अरविंद नेरल ( [email protected] ) निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में दाखिले संबंधित शिकायतों का समाधान करेंगे।

See also  कोविड से 18 मीडिया कर्मियों की मृत्यु उपरांत उनके परिजनों को दी गई सहायता राशि, पत्रकार सुरक्षा समिति ने भी सीएम से की थी मांग

विद्यार्थियों की विभिन्न शंकाओं पर मार्गदर्शन के लिए 28 अक्टूबर से 104 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। 27 अक्टूबर के पश्चात समस्त प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस विभाग के वेबसाइट में प्रदर्शित होगी।साथ ही बीपीटी की एडमिशन प्रक्रिया भी ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी।