Horoscope 26 November 2022 : इन राशियों का भाग्य देगा साथ, चल पड़ेगा रुका हुआ काम, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Horoscope 26 November 2022 : इन राशियों का भाग्य देगा साथ, चल पड़ेगा रुका हुआ काम, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

टीआरपी डेस्क।

आज का राशिफल-

मेष-स्‍वयं और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य और सम्‍बन्‍धों पर ध्‍यान दें। चरित्र पर सवाल न उठे इसका ध्‍यान रखें। प्रेम, संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से मध्‍यम समय है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय है।

वृषभ-शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त करेंगे लेकिन शत्रुओं की बहुतायत होगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे आप। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा दिख रहा है।

मिथुन-मानसिक दबाव बहुत रहेगा। अवसाद का समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी हो चुकी है। व्‍यापार भी अच्‍छा दिख रहा है।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्ध‍ि होने के बावजूद भी कष्‍ट रहेगा। घरेलू उपयोग की चीजें खराब होंगी। प्रेम और संतान में दूरी रहेगी। व्‍यापार भी मध्‍यम रहेगा।

सिंह-बहुत सारे लोग कंधे से कंधा मिलाकर आपको आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको आगे बढ़ाने वालों की भीड़ लगी रहेगी लेकिन उस भीड़ में भी पहचानकर सोच-समझकर सहयोग लीजिएगा। नाक,कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है।

See also  VIDEO : सैकड़ों गायें गुजर जाती हैं उनके ऊपर से, मगर जरा सा भी नहीं होता बाल-बांका, नजारा देख आपके भी उड़ जायेंगे होश

कन्‍या-धन के आने के मार्ग बहुत होंगे लेकिन यदि आपने निवेश किया तो धनहानि निश्चित है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापार भी लगभग ठीक है।

तुला-कई तरह की बातें आपके दिमाग में चलती रहेंगी। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक दिख रही है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से भी आप ठीक दिख रहे हैं।

वृश्चिक-मानसिक दबाव बना रहेगा। सरकारी तंत्र से दबाव बना रहेगा। पैतृक सम्‍पत्ति में कोई परेशानी आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है लेकिन बहुत अच्‍छा नहीं है। थोड़ा मध्‍यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्‍यम रहेगा।

धनु-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी लेकिन आय के मार्ग पर ध्‍यान दें। यात्रा में थोड़ा कष्‍ट होगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम है।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। कोर्ट-कचहरी में हार हो सकती है। ध्‍यान दें। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। नए व्‍यापार की शुरुआत न करें।

See also  Sharadiya Navratri 4th Day 2024 : मां कूष्मांडा की पूजा से होती है धन में वृद्धि, जानें माता का प्रिय भोग

कुंभ-अपमानित होने का भय रहेगा। मान-प्रतिष्‍ठा पर सवाल उठ सकता है। यात्रा में कष्‍ट संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से काफी सुधर चुकी है। व्‍यापार भी आपका सही दिख रहा है।

मीन-चोट-चपेट लग लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कष्‍टकारी समय है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना का योग बन रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम है।