नई दिल्ली। ABP-C Voter Survey, Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले सी वोटर ने एबीपी न्यूज़ के साथ मिलकर गुजरात के सभी क्षेत्रों का सर्वे किया है। इस सर्वे में सौराष्ट्र में कुल 54 सीटें हैं और इसमें बीजेपी को सबसे अधिक वोट शेयर हासिल होता हुआ दिखाई दे रहा है।

ABP-C Voter Survey, Gujarat Assembly Election 2022: अगर अभी चुनाव होते हैं तो एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे के हिसाब से बीजेपी को सौराष्ट्र में 44 फीसदी वोट मिल सकता है। वहीं कांग्रेस पार्टी को 32 फ़ीसदी, आम आदमी पार्टी को 18 फीसदी और अन्य को भी छह फीसदी वोट हासिल हो सकता है।

ABP-C Voter Survey, Gujarat Assembly Election 2022: वहीं अगर सीटों की बात करें तो बीजेपी को सौराष्ट्र में 44 फीसदी वोट शेयर के साथ 38 से 42 सीटें हासिल हो सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 32 फ़ीसदी वोट शेयर के साथ 11 से 15 सीटें मिल सकती हैं। जबकि आम आदमी पार्टी को 0 से 1 सीट और अन्य के खाते में भी 0 से 2 सीट जा सकती हैं।

See also  Air India flight: उड़ान भरने से तुरंत पहले कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया के विमान में खराबी, फ्लाइट रद्द

ABP-C Voter Survey, Gujarat Assembly Election 2022: बता दें कि 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने सौराष्ट्र में बीजेपी को पीछे कर दिया था और बढ़त हासिल की थी। कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में सौराष्ट्र में 45 फीसदी वोट हासिल किया था और सबसे अधिक 30 सीटें हासिल की थी।


ABP-C Voter Survey, Gujarat Assembly Election 2022: वहीं बीजेपी की सीटों की संख्या घटकर 23 हो गई थी। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने के कारण सौराष्ट्र में कांग्रेस को नुकसान हो रहा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी भी 18 फ़ीसदी वोट हासिल कर सकती है।

ABP-C Voter Survey, Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में इस बार किसकी सरकार बनने की संभावना है। इस सवाल को लेकर C Voter ने एक सर्वे कराया, जिसके नतीजे सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार 63 फीसदी लोगों ने माना कि गुजरात बीजेपी की सरकार बनने की संभावना है।

ABP-C Voter Survey, Gujarat Assembly Election 2022: वहीं 9 फीसदी लोग मानते हैं कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। जबकि 19 फीसदी लोग मानते हैं कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव जीत सकती है। गुजरात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच वोट बंटने का अंदेशा भी है।

See also  कर्नाटक चुनाव : भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची 

ABP-C Voter Survey, Gujarat Assembly Election 2022: एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खाते में 135-143 सीटें आ सकती है। जबकि कांग्रेस के खाते में 36-44, आप के खाते में 0-2 सीटें और अन्य के खाते में 0-3 सीटें आ सकती है।