Horoscope 1 November 2022 : परेशानी में पड़ सकते हैं इन राशियों के जातक, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 1 November 2022 : परेशानी में पड़ सकते हैं इन राशियों के जातक, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल :

मेष-व्‍यवसायिक दृष्‍टिकोण से कुछ नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में हार हो सकती है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका भी अच्‍छा नहीं दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। कुल मिलाकर एक मध्‍यम समय का निर्माण हो रहा है।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति बेहतर है। व्‍यवसायिक नुकसान हो सकता है। यात्रा में कष्‍ट संभव है। मानहानि का डर है।

मिथुन-किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍मय है। व्‍यवसायिक दृष्‍ट‍िकोण से लगभग मध्‍यम समय है।

कर्क-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वयं का भी स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। एक मध्‍यम समय का निर्माण हो रहा है। बहुत ही बचकर पार करें।

See also  Horoscope 17 December 2023 : इन राशि वालों को मिलेंगे नौकरी-कारोबार में तरक्की के अवसर, जानें क्या कहते है आपके सितारें

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। संतान और प्रेम की स्थिति भी मध्‍यम है। एक मध्‍यम समय का निर्माण हो रहा है।

कन्‍या-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब कुछ मध्‍यम दिख रहा है।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्‍चिक-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। नाक, कान, गला की परेशानी भी हो सकती है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। एक मध्‍यम समय का निर्माण हो रहा है।

धनु-स्थिति अच्‍छी नहीं है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धनहानि का भी संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान, व्‍यापार तीनों मध्‍यम दिख रहा है। बहुत बचकर पार करें। जुआ, सट्टा, लॉटरी से बचें।

See also  Horoscope 30 May 2023 : इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि पर क्रोध से बचने की जरूरत, जानें क्या कहते है आपके सितारें

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। सकारात्‍मक और नकारात्‍मक के बीच फंसे रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा।

कुंभ-सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, कर्ज की स्थिति, मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा दिख रहा है।

मीन-आय में अचानक कुछ बढ़ोत्‍तरी हो सकती है लेकिन आय के मार्ग पर ध्‍यान रखिएगा। मन उत्‍साहित नहीं रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। मानसिक स्थिति नकारात्‍मक बनी रहेगी।