Mahatari Hunkar Rally - प्रदेश में स्मृति ईरानी भरेंगी हुंकार, बीजेपी महिला मोर्चा
Mahatari Hunkar Rally - प्रदेश में स्मृति ईरानी भरेंगी हुंकार, बीजेपी महिला मोर्चा

विशेष संवादाता, रायपुर

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन जी,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुंकार रैली पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा सहप्रभारी नितिन नबीन,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली के मद्देनजर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महिला मोर्चा, भाजपा जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष,की बैठक प्रारंभ हुई। जिसमे आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। हुंकार रैली में स्मृति ईरानी समेत प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा भूपेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगी। आज प्रदेश बीजेपी कार्यालय में हुंकार रैली का का पोस्टर अधिकृत तौर पर विमोचित किया गया।

See also  CR Kesavan resigns from Congress: भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा