Murder 0f Drug Addict son - बेटे के टॉर्चर से त्रस्त मां-बाप ने बेटे की दी सुपारी
Murder 0f Drug Addict son - बेटे के टॉर्चर से त्रस्त मां-बाप ने बेटे की दी सुपारी

टीआरपी डेस्क

हैदराबाद में एक प्राचार्य पिता, पढ़ी लिखी मां और संभ्रांत परिवार के मामा ने अपने ही कुल के चिराग की हत्या करवा दी। नशेड़ी बेटे की हरकतों और अत्याचारों से तंग आकर मां-बाप ने बेटे के मामा के जरिये 8 लाख रूपये में हत्यारों को सुपारी दी थी। मृतक साईं राम का पिता क्षत्रिय राम सिंह एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मारे गए लड़के के माता-पिता, मामा और सुपारी लेने वाले 4 अन्य लोग शामिल हैं।

मृतक

मृतक साईं राम की उम्र 26 साल थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पढ़ाई छोड़ चुका था और शराब के लिए पैसे न देने पर अपने माता-पिता को पीटता था। तंग आकर माता-पिता ने उसके मर्डर की सुपारी दे दी। आरोपियों ने मृतक को मंदिर ले जाने के बाद शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

See also  Son Missing For 24 Years Found In Dhaba -8वीं कक्षा में कम नंबर पर पिता ने डांटा तो भाग निकला 24 साल बाद ढाबे में मिला

मृतक के मामा को दी सुपारी किलिंग ठेका

हुजूराबाद के सर्किल इंस्पेक्टर रामलिंगा रेड्डी के मुताबिक दंपती ने अपने बेटे को मारने के लिए उसके मामा सत्यनारायण को सुपारी दी। उसने मिर्यालागुडा मंडल के आर रवि, डी धर्मा, पी अगरराजू, डी साई और बी रामबाबू को भी प्लान में शामिल किया। मर्डर के लिए डेढ़ लाख रुपए एडवांस दिए गए। बाकी साढ़े छह लाख रुपए हत्या के तीन दिन बाद देने की बात तय हुई थी।

मृतक का पिता प्राचार्य, बहन अमेरिका में

बेटे की हत्या की सुपारी देने का आरोपी क्षत्रिय राम सिंह मारिपेडा बांग्ला गांव में एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है। उसकी पत्नी हाउसवाइफ है। दंपती की एक बेटी अमेरिका में सेटल है। नशा छुड़वाने के लिए परिवार ने मृतक साईं राम को हैदराबाद के एक पुनर्वास केंद्र भी भेजा था, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। इससे तंग आकर माता-पिता ने उसे मारने की सुपारी दे दी।

See also  आज ही के दिन टूटा था करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल, ऑस्ट्रेलिया का दिया जख्म अभी भी ताजा…