Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आजकल अपने शादी को लेकर चर्चे में बने हुए है। दोनों कपल को हमेशा साथ में देखा जाता है। सिद्धार्थ और कियारा ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने खुल कर बात नहीं की है। लेकिन इन दिनों दोनों की शादी की चर्चा बानी हुई है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘कॉफी विद करण’ में अपने रिश्ते पर खुलकर की थी।

पिछले काफी समय से सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी की खबरों के कारण लाइमलाइट में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही दोनों सात फेरे लेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों सितारे इसी साल के अंत में दिसंबर में सात फेरे लेंगे। इन सब खबरों के बीच अब शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट इस शादी के वेन्यू का खुलासा किया गया है।

चंडीगढ़ में हो सकती है शादी

See also  दो साल बाद सोनू सूद ने निभाया फूड स्टॉल मालिक से किया वादा, देखें वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी चंडीगढ़ में शादी कर सकते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक महीने से अपनी शादी की लोकेशन ढूंढ रहे हैं।