छत्तीसगढ़ में 10 नवंबर के बाद बढ़ सकती है ठंड, मौसम वैज्ञानिकों ने जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में 10 नवंबर के बाद बढ़ सकती है ठंड, मौसम वैज्ञानिकों ने जताई संभावना

रायपुर। प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच रविवार को अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई। जिसके चलते आज सुबह ठंड में कमी रही। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड में कमी रही। रायपुर के अलावा बिलासपुर में न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है जिसके कारण ठंडी अब कम महसूस होने लगी है। पेंड्रारोड में भी लगभग यही स्थिति है।

मौसम विभाग की मानें तो आज भी बादल साफ रहेगा। जिसके चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। हालांकि मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं जताई है। बता दें कि प्रदेश में इस साल ताबड़तोड़ वर्षा हुई है जिसके बाद अब मौसम शुष्क बना हुआ है। यहां के किसान अब फसल काटने लगे हैं। धान की अच्छी पैदावार होने से किसानों के चेहरे पर भी खुशी है। जिस तरह से मौसम ने साथ दिया है उसके कारण राहत महसूस हुई है।

See also  Weather Update : रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज लू चलने की चेतावनी, जानें अपने का हाल

ठंड के कम होने का करण हवाओं के रूख बदलने के कारण हुआ है। वहीं अगले दो से तीन दिनों बाद मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने 10 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं बारिश की बात करें तो अभी बादल साफ रहने की वजह से प्रदेश में कही भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।