शिमला।हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। मतदान से महज चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर खंड समेत कांग्रेस के 26 नेता भाजपा में शामिल हो गए।

सभी 26 नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी मौजूद थे।

Himachal Pradesh, Assembly elections भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर, पूर्व सचिव आकाश सैनी, पूर्व पार्षद राजन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता, मेहर सिंह कंवर, युवा कांग्रेस राहुल नेगी, जय मां शक्ति सामाजिक संस्थान अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, नरेश वर्मा, चमयाना वार्ड सदस्य योगेंद्र सिंह, टैक्सी यूनियन सदस्य राकेश चौहान, इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज शिमला के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र शर्मा, राहुल रावत, सोनू शर्मा, अरुण कुमार, शिवम कुमार, गोपाल ठाकुर शामिल हैं।

See also  कांग्रेस सीनियर लीडर मोतीलाल वोरा कोरोना पॉजेटिव, एम्स में भर्ती

Himachal Pradesh, Assembly elections बता दें कि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। हिमाचल में केवल एक चरण में वोटिंग होगी। इसके लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।