महतारी हुंकार रैली; कल छत्तीसगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी, सुबह 8.35 बजे पहुंचेगी राजधानी

रायपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं। महतारी हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर में भाजपा नेताओं से मुलाकात करेगी। स्मृति ईरानी सुबह 8.35 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में करीब एक घंटा गुजारने के बाद सड़क मार्ग से बिलासपुर रवाना होगी।

11.45 बजे स्मृति ईरानी बिलासपुर छत्तीसगढ़ भवन पहुंचेगी। 1 बजे के बाद वो भाजपा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने के लिए पटेल मैदान पहुंचेगी। करीब एक घंटे वो महतारी हुंकार रैली में रहेगी और 2.15 बजे नेहरू चौक में कार्यकर्ताओं की बैठक लेगी। 3.15 बजे वो बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होगी और फिर शाम 6 बजे दिल्ली को रवाना हो जायेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  New Uniform Rule : अब एक जैसी यूनिफॉर्म पहनेंगे सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र, जल्द जारी होगा आदेश…