BJP election committee meeting - 17 नामों में 5 का पैनल भेजा, दिल्ली से होगा एलान
BJP election committee meeting - 17 नामों में 5 का पैनल भेजा, दिल्ली से होगा एलान

टीआरपी डेस्क

भानूप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री शिवप्रकाश विशेष रूप से मौजूद हैं। जबकि क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल नहीं है। बैठक में समिति, पर्यवेक्षक दल की रिपोर्ट और सुझाए नामों पर विचार कर रही है।

इनमें देवलाल दुग्गा, परमानंद त्रेता,डा. गंभीर सिंह ठाकुर, उनके पुत्र हेमंत सिंह ठाकुर शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि आज सभी नामों पर विचार किया गया और घोषणा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का नाम सामने आने का इंतजार किया जाएगा। उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। इसलिए जल्दबाजी नहीं है।

बैठक के बाद अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पर्यवेक्षकों ने 17 दावेदारों के नाम सुझाए थे। इनमें से 5 का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को आज ही भेजा जा रहा है, प्रत्याशी की घोषणा दिल्ली से ही होगी।

See also  Non Interlocking Work For Rail Connectivity- पांच दिन रद्द रहेगी गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन