तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा-शोएब के टॉक शो का पोस्ट हो रहा वायरल

वेब डेस्क। टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक की खबरों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये जोड़ी जल्द ही पाकिस्तानी टॉक शो में नजर आने वाली है। इस टॉक शो का नाम ‘द मिर्जा मलिक शो’ है। इस शो के पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

पिछले दिनों पाकिस्तानी मीडिया से लगातार ऐसी खबरें सामने आईं की सानिया और शोएब के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं सानिया मिर्जा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन खबरों को हवा दे दी। पोस्ट में उन्होंने दिल टूटने की ओर इशारा किया था। जिसके बाद दोनों के तालक की चर्चा शुरू हो गई। इन सबके बीच अब उनके नए शो ‘द मिर्जा मलिक शो’ की रिलीज को लेकर अपडेट सामने आ गया है।

इंस्टाग्राम पर दी गई अपडेट

UrduFlix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने ‘द मिर्जा मलिक शो’ का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सानिया और शोएब एक साथ में खुश और परफेक्ट कपल की तरह दिख रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ‘द मिर्जा मलिक शो’ जल्द ही Urduflix पर रिलीज होने वाला है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Breaking: Drugs Case में बॉलीवुड ऐक्टर अर्जुन रामपाल के घर पर NCB का छापा