ट्विटर के कमान सम्हालने के बाद Elon Musk ने एक के बाद एक बड़े बदलाव किये है। Elon Musk ने पहले 3800 कर्मचारियों को ट्विटर से बाहर कर दिया। अब बिना नोटिस के 4400 कॉन्ट्रैक्टर्स कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें ऑनलाइन सर्विसेज और ईमेल का एक्सेस नहीं दिया जा रहा है। मैनजरों को भी तब पता चल रहा है जब उनके वर्कर्स सिस्टम में नहीं आ पा रहे हैं। कई वर्कर्स का दावा है कि नोटिस के बिना उनका एक्सेस बंद कर दिया गया है।

प्लेटफोर्मेर (Platformer ) के कैसे नेव्तोन (Casey Newton) ने ट्वीट कर कहा है की, ‘कॉन्ट्रैक्टर्स को इस बारे में नोटिफाई नहीं किया जा रहा है। कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को स्लैक और ईमेल का एक्सेस नहीं दिया जा रहा है। मैनेजर्स को भी तब पता चला जब वर्कर्स सिस्टम से गायब हो गए। वर्कर्स को लीडर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल रही है।’ एक मैनेजर ने कंपनी के इंटरनल स्लैक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, मेरे एक कॉन्ट्रैक्टर को बिना नोटिस के डीएक्टिवेट कर दिया गया है। यह तब किया गया जबकि हम चाइल्ड सेफ्टी वर्कफ्लोज पर अहम बदलाव कर रहे थे।’

See also  दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने रचा इतिहास, सिर्फ एक दिन में कमाए 2.71 लाख करोड़

जानकरी के अनुसार मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्विटर को खरीदने की डील पूरी की थी। इसके साथ ही वह एक्शन में आ गए थे। पहले उन्होंने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारियों को बाहर किया और फिर बोर्ड को भंग करके कमान पूरी तरह अपने हाथ में ले ली। ट्विटर के दुनियाभर में करीब 7500 कर्मचारी थे जिनमें से करीब 3,800 कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। भारत में तो कंपनी ने अपने 90 फीसदी कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। अब मस्क ने अब कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स (Contract Workers) निकालना शुरू कर दिया है। Twitter में करीब 5500 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स हैं जिनमें करीब 4400 कर्मचारियों को बिना नोटिस निकाल दिया गया है। Platformer और Axios के मुताबिक कंपनी अब कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारियों को निकाल रही है।

See also  कोरोना टीआरपी बिग ब्रेकिंग: दुर्ग और कवर्धा में 14 नए मरीज मिले