CM Bhupesh's Statement After Returning From Delhi -भूपेश ने कहा, 'हम बदले की राजनीति नहीं करते'
CM Bhupesh's Statement After Returning From Delhi -भूपेश ने कहा, 'हम बदले की राजनीति नहीं करते'

विशेष संवादाता, रायपुर

देश से लेकर राज्य तक धर्मांतरण अब बड़ा मुद्दा बन चूका है। इसी का नतीजा है कि सर्वोच्च न्यायलय ने भी केंद्र सर्कार से इस सम्बन्ध में सवाल किया है। छत्तीसगढ़ में भी एक दिन पहले मोहन भागवत ने धर्मांतरण पर चिंता जताई थी। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस पर बेबाक टिपण्णी की है। धर्म बदलने में उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई, बशर्ते ये जबरिया न हो। भूपेश बघेल मंगलवार को भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में शामिल होने डोंगरगढ़ जा रहे थे। इससे पहले मीडिया में उन्होंने इस मसले पर बयान दिया।

धर्म और जाति के बदलने पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- जाति तो बाय बर्थ मिलती है। उसे बदल नहीं सकते। जिस जाति में जन्म लिए उसी परिवेश में रहते हैं,उसे बदल नहीं सकते। लेकिन धर्म चुनने का अधिकार सबको है। पहले राजतंत्र था तो राजा का दंड, सिक्का और धर्म होता था इसे प्रजा मानती थी। वो समय बीता गया अब ये प्रजातंत्र में धर्म चुने का अधिकार सबको है।

See also  Reservation Bill - सत्ता और विपक्ष कमर कसकर तैयार, कल विधेयक सदन में होगा पेश

भाजपा की गलती सुधारने विशेष सत्र

आगामी विधानसभा सत्र काे लेकर मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ जाने से पहले कहा – प्रदेश में आरक्षण की समस्या भाजपा की वजह से खड़ी है। भाजपा के गलत कदम उठाए जाने की वजह 58 परसेंट आरक्षण हुआ कोर्ट में वो सपोर्टिंग दस्तावेज नहीं दे सके। अब उनकी गलती को सुधारने के लिए विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इन बातों से बड़ा इशारा दिया है कि विधानसभा का सत्र आरक्षण मामले में निर्णय की स्थिति दे सकेगा।