आजकल मोटापे से ज्यादातर लोग परेशान हैं। कभी-कभी मोटापा कई बीमारी को दस्तक देती है। एक्सरसाइज और तमाम कोशिश के बाद भी वजन कम नहीं होता है। इसके पीछे की बड़ी वजह आपकी डाइट हो सकती है। वेट कम करने में 70% आपकी डाइट का प्रभाव होता है। ऐसे में कुछ ऐसी खाने की चीजें होती है जो पौष्टिक होने के साथ-साथ कैलोरी में बहुत कम होती हैं और इसलिए इन्हें खाकर आप हेल्दी तरीके से अपना वजन कम कर सकते हैं ,तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 6 ऐसे सुपरफूड जो आपको तेजी से वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

वजन घटाने वाले सुपर फूड

अंडे

वजन कम करने के लिए अंडे से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता। प्रोटीन से भरपूर अंडे का सफेद भाग तेजी से वेट लॉस प्रोसेस में काफी मददगार हो सकता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो प्रोटीन से भरपूर अंडों को अपनी डाइट में शामिल करें ,इससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगेगा।

See also  Ganesh Chaturthi- जानें क्या है गणेश पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त, पूजा विधि

सेब

सेब में पेक्टिन होता है, एक प्रकार का सॉल्युबल फाइबर जिसे भूख मिटाने के लिए जाना जाता है। यह जूसी फ्रूट परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है जिसके जरिए आप बहुत आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जो भले ही कई लोगों को ज्यादा पसंद ना हो लेकिन अगर आप वेट लॉस जर्नी में है तो यह आपके लिए किसी मैजिकल वेज से कम नहीं है। ब्रोकली विटामिन सी, फोलेट पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती है जो आपके शरीर में कई न्यूट्रिएंट्स की पूर्ति करने का काम करता हैं।

पनीर

पनीर प्रोटीन रिच होता है जिसे वेट लॉस मैनेजमेंट प्रोग्राम में शामिल किया जाता है। तो अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो प्रोटीन इनटेक के लिए पनीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पनीर खाने से आप बहुत जल्दी अपना वजन कम कर सकते हैं।

शिमला मिर्च

See also  Chhath Puja 2025: नहाए-खाए से उषा अर्घ्य तक, जानें तिथियां, शुभ समय और पूजा का महत्व

शिमला मिर्च न सिर्फ देखने में कलरफुल लगती है बल्कि इसके ढेर सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं , शिमला मिर्च वेट लॉस करने का एक सुपरफूड है। शिमला मिर्च में हाई वॉटर कंटेंट होता है और ये कैलोरी में बहुत कम होती हैं। शिमला मिर्च आपके वजन को कम करने में बहुत मददगार साबित हो सकती हैं।

पालक

इस हरी पत्तेदार सब्जी में कोशिका द्रव्य (cytoplasm) होता है जो एक प्रकार का पौधा है। जो आपके खाने की क्रेविंग को कम करने के साथ ही आपका वजन कम करने में बहुत ही कारगर साबित हो सकती है।