अमृतसर। 2 terrorists arrested in Firozpur: अमृतसर पुलिस ने गुरुवार सुबह आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन ग्रेनेड, एक लाख की भारतीय करंसी और ब्रेजा कार बरामद की गई है। आरोपी मकबूलपुरा की तरफ कार में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस फिलहाल घटना के बारे में किसी भी तरह की पुष्टि नहीं कर रही है।

2 terrorists arrested in Firozpur: पुलिस के सूत्रों ने आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के बेरेके गांव निवासी प्रकाश सिंह उर्फ मिंटू और सदर थाने के अधीन पड़ते गांव अलीके निवासी अंग्रेज सिंह उर्फ गेजा के रूप में बताई है।

2 terrorists arrested in Firozpur: पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों को फिरोजपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर ग्रेनेड की उक्त खेप जम्मू कश्मीर से तो नहीं भेजी गई है।

See also  IPL 2025 Final Match: अहमदाबाद में होगा IPL का फाइनल, मोहाली में खेले जाएंगे प्लेऑफ के दो मैच