निलंबित

कवर्धा। काम करने के एवज में रिश्वत की मांग करते पटवारी का वीडियो सामने आने के बाद उसकी कुर्सी छिन गई है। यह मामला कवर्धा जिले के बाजार चारभाटा के हल्का नं 32 का है।

जिले के सहसपुर लोहरा तहसील के चारभाटा के पटवारी राजेश शर्मा का एक वीडिया सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें पटवारी बी/वन नकल के नाम से प्रत्येक किसानों से एक-एक हजार रुपये मांगता दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि घूसखोरी का मामला सहसपुर लोहारा विकासखंड का है। बाजार चारभाटा के पटवारी कार्यालय से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद रिश्वत मांगने के आरोप में लोहारा SDM लेखा अजगरे ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
देखें VIDEO :

See also  Big Breaking : स्पा सेंटर संचालक से वसूली के मामले में एएसपी राजेन्द्र जायसवाल सस्पेंड