IAS PROMOTION

रायपुर। IAS सुबोध कुमार सिंह अब केंद्र में एडिश्नल सेकरेट्री फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन होंगे। आज एपाइंटमेंट कमेटी आफ द कैबिनेट (ACC) ने सुबोध कुमार सिंह सहित कई अन्य आईएएस के प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि सुबोध सिंह का विभाग पूर्व की भांति नागरिक आपूर्ति ही रहेगा। 1997 बैच के IAS सुबोध कुमार सिंह के अलावे कई अन्य IAS अधिकारियों को नयी पोस्टिंग मिली है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ कैडर के 9 IAS एडिश्नल सेकरेट्री लेवल के अधिकारी हैं। अमित अग्रवाल (1993 बैच), विकासशील (1994 बैच), निधि छिब्बर 1995 बैच) ऋचा शर्मा (1995 बैच) मनोज पिंगुआ (1995 बैच), गौरव द्विवेदी (1995 बैच), मनिदंर कौर (1995 बैच) सुबोध सिंह (1997 बैच), निहारिका बारिक (1997 बैच)। जबकि एम गीता का निधन हो चुका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Breaking: प्रमोशन में आरक्षण पर हाईकोर्ट का स्टे, 20 जनवरी को दोबारा होगी सुनवाई