प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात प्रवास पर है। आज प्रवास के दूसरे दिन प्रधानमंत्री आज सोमनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। वेरावल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि इस बार लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ना है। आपको बीजेपी को भारी मतों से जिताना है। मैं चाहता हूं कि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ें। गुजरात विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। मैं अपने सारे काम का हिसाब आप लोगों को दूंगा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा की गुजरात के विकास के लिए मेहनत करेनेग। सर्वे पोल कह रहे है की बीजेपी ही वापस आएगी। गुजरात की जनता ने हमेशा बीजेपी को अपना आशीर्वाद दिया है और इस बार भी जानत आशीर्वाद देगी। पीएम मोदी ने कहा कि सौराष्ट्र के चुनाव में यह मेरी पहली रैली है और वह भी सोमनाथ दादा के पवन भूमि पर। कच्छ का मरुस्थल हमारे लिए समस्या लगता था। हमने कच्छ के इस मरुस्थल को बदलकर ‘गुजरात का तोरण’ बना दिया।

See also  प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में थानों के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे भाजपा नेता, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का कार्यक्रम बदला

आज गुजरात का तट फलफूल रहा- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये मेरी मां-बहनें तीन से पांच किलोमीटर तक बाल्टी में पानी भरकर ले जाती थीं। इस बेटे ने अपने सिर से बेड़ियां हटाने का बीड़ा उठाया है। आज गुजरात का तट फलफूल रहा है। गुजरात के बंदरगाह हिन्दुस्तान की समृद्धि का द्वार बन गए हैं।

वही आज बीजेपी के एक पदाधिकारी ने बताया कि वेरावल में जनसभा करने के बाद पीएम मोदी राजकोट जिले के धोराजी रवाना होंगे। अमरेली और बोटाद में भी दो रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

गुजरात में एक और पांच दिसंबर को होगा मतदान
गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती आठ दिसंबर को की जाएगी। पीएम मोदी ने बीते शनिवार को दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले में एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने गुजराती गौरव का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री ने लोगों से गुजरात को बदनाम करने वालों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा था कि ऐसे लोगों को राज्य में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

See also  भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने समन्वयकों की नियुक्ति

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर