ऑनलाइन फ्रॉड

रायगढ़। यहां की पुलिस ने ऑन लाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने कोलकाता के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई कर गिरोह के 22 मेंबर को गिरफ्तार किया हैं, इनमें 8 लड़के और 14 लड़किया शामिल हैं। बताया जा रहा हैं कि ये सभी लड़के-लड़कियां फर्जी कॉल सेंटर चलाकर देशभर में कॉल कर ऑन लाइन ठगी किया करते थे।

पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई

जिले में साइबर फ्रांड के बढ़ रहे मामलों को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा ने बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस टीम को गिरोह का पर्दाफाश करने के टॉस्क में लगाया गया था। पुलिस की तफ्तीश में रायगढ़ पुलिस की टीम को सायबर फ्रॉड गिरोह का कोलकाता से संचालन होने की अहम जानकारी हाथ लगी। इसके बाद एसपी अभिषेक मीणा ने पुलिस अधिकारियों की टीम कोलकाता रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। किसी फर्जी कॉल सेंटर से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आरोपियों के पकड़े जाने की कार्रवाई हुई है।

See also  एफआईआर दर्ज करने के 10 साल बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई पुलिस, डीजीपी को हाईकोर्ट में देना पड़ा हलफनामा, जानिए क्या है मामला…

3 कमरों में चल रहा था कॉल सेंटर

एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि सायबर फ्राड के इस गिरोह में 25 मेंबर थे, जो कि तीन कमरों में कॉल सेंटर की तरह अपने काम को ऑपरेट किया करते थे। आरोपियों से पूछताछ में पता चला हैं कि प्रति दिन ये लोग देश भर में लगभग 5 हजार लोगों को कॉल किया करते थे। इनके झांसे में जैसे ही कोई भी व्यक्ति आता था, उसकी बैंकिंग जानकारी लेकर तुरंत ठगी कर लिया जाता था।

एक करोड़ से अधिक का फ्रॉड

एसपी ने बताया कि रायगढ़ जिले में अभी तक 71 फ्राड के मामले सामने आये हैं, जिसमें इस गिरोह ने 1 करोड़ रूपये से भी अधिक का फ्रॉड किया है। कोलकाता में अरेस्ट हुए 22 आरोपियेां में 8 लड़के है, जबकि 14 लड़कियां हैं। एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर 8 लोगों को रायगढ़ लाया गया है, वहीं 14 आरोपी लड़कियों को कंडिशनल बेल पर रायगढ़ में सरेंडर करने की अनुमति न्यायालय से मिली हैं।

See also  ED की बड़ी कार्रवाई : शिवसेना नेता संजय राउत और केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

लोगों को आसानी से फांस लेती हैं लडकियां

एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि सायबर फ्राड के इस गिरोह में अधिकांश काम करने वाली लडकियां ही हैं, जो बड़ी ही आसानी से लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके साथ ठगी कर लिया करती थीं। रायगढ़ पुलिस इस गिरोह द्वारा किये गये ठगी के मामलों का पता लगा रही है। पुलिस की जांच में इस गिरोह के द्वारा रायगढ़ के अलावा छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों से भी ठगी के मामले सामने आने की उम्मीद हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर