भाजपा ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की रची साजिश : मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली केउप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर की वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है । इस साजिश में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हैं । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि ये ओछी राजनीति है जिससे आम आदमी पार्टी  नहीं डरती. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को आरोपों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया ।  बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं के ट्वीट और बयानों पर ध्यान दिया. इसके बाद पुलिस आयुक्त से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस तरह की घटना नहीं हो।

See also  CG Cabinet meeting: कल होगी साय कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले !

मनीष सिसोदिया का ट्वीट
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि गुजरात विधानसभा चुनाव और दिल्ली में एमसीडी चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखला गयी है ।  भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है ।  भाजपा के सांसद मनोज तिवारी को लेकर सिसोदिया ने कहा कि वे खुलेआम अपने गुंडों को अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए कह रहे हैं ।  इन्होंने इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है ।  आम आदमी पार्टी इनकी ओछी राजनीति से नहीं डरती, इनकी गुंडागर्दी का जवाब अब जनता बखूबी देगी।

कब हैं गुजरात और एमसीडी के चुनाव
यहां चर्चा कर दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को है जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान पांच दिसंबर को डाले जाएंगे ।  चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होनी है. वहीं एमसीडी के लिए मतदान चार दिसंबर को है. चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक वोटिंग होगी। 

See also  भाजपा हुई और मजबूत, NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS