Bharat Jodo Yatra में शामिल होने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता इंदौर रवाना

रायपुर। Bharat Jodo Yatra में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री शिव डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, रुद्रगुरु, सत्यनारायण शर्मा, अमरजीत चावला और अरुण वोरा इंदौर के लिए रवाना हो गए है।

बता दें कि Bharat Jodo Yatra में कांग्रेस के नेता छत्तीसगढ़ की माटी और 7 नदियों का जल लेकर पदयात्रा में शामिल होगे। सभी लोग आपसी भाईचारा साथ रहे इसी उद्देश्य को लेकर यह पद यात्रा निकाला गया है। इस पद यात्रा में 324 यात्री छत्तीसगढ़ से शामिल होंगे।

दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 26 और 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचेगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित 334 यात्री अपने साथ छत्तीसगढ़ की मिट्टी और सात नदियों अरपा, पैरी, इंद्रावती, महानदी, शिवनाथ, हसदेव और सोदूर का जल लेकर शामिल होंगे। इस दौरान इस मिट्टी और जल का इस्तेमाल पौधरोपण के लिए किया जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ में अब तपाएगी गर्मी! अगले 7 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, जानें रायपुर और बाकी शहरों के मौसम का हाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर