Vikram Gokhale Death: बॉलीवुड और टीवी में काम कर चुके अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। जानकरी के अनुसार गोखले कुछ दिन पहले से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज उन्होंने अंतिम सास ली। अभिनेता की तबीयत काफी दिनों से नाजुक बानी हुई थी हुए वह वेंटिलेटर में थे। उनके निधन की खबर सुनते ही सिनेमा जगत में शोक की लहार दौड़ गयी है।

जानकरी के अनुसार 77 वर्षीय अभिनेता विक्रम गोखले की हालत काफी दिन से नाजुक बानी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में अंतिम सास ली। बता दे की उनका अंतिम संस्कार आज पुणे के वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा।

विक्रम गोखले का जन्म 30 अक्टूबर, 1947 को पुणे में हुआ था। वे एक बहुत की दिग्गज अभिनेता और टीवी एक्टर के लिए जाने जाते थे। उनकी एक्टिंग सभी का मन मोह लेती थी।

See also  हेट स्पीच: नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर पीएम मोदी की जान लेने की धमकी का मामला दर्ज, राजनांदगांव के तहसीलदार ने कराई FIR

Vikram Gokhale ने अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘परवाना’ से की थी। विक्रम गोखले ने दर्जनों हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। विक्रम गोखले ने ‘भूल भुलैया’, ‘मिशन मंगल’, ‘दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई थी। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में Vikram Gokhale ने ऐश्वर्या राय के पिता का किरदार निभाया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर