Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां जोरो पर है। गुजरात की 182 सीटों के लिए दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इसी कड़ी में भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गांधी नगर में शनिवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है । इसमें 5 सालों में 20 लाख नौकरियां देने की बात कही गई। इसके अलावा, छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा भी किया गया है। इस दौरान सभा में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल समेत बीजेपी के तमाम नेता मौजूद रहे।

गुजरात चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसमें गुजरात के युवाओं के लिए रोजगार से लेकर शिक्षा, किसानों, महिलाओं और स्कूली बच्चों तक के लिए वादे किए गए हैं।

See also  Raipur City Crime: एसीबी की फर्जी आईडी लेकर अफसर बना घूम रहा था युवक, कार-जेवर-नकदी समेत 20 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

देखें भाजपा के वादों की लिस्ट

-10 हजार करोड़ रुपये किसानों के मार्केटिंग के लिए खर्च करेंगे।
-25 हजार करोड़ रुपये खर्च करके सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
-500 करोड़ रुयये खर्च करके गौशालाओं को मतबूत बनाएंगे।
-एक हजार अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सालय की शुरुआत करेंगे।
-साउथ गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क तैयार करेंगे।
-युवाओं के लिए 20 लाख रोजगार विकसित किए जाएंगे।
-स्कूल ऑफ एक्सीलेंस तैयार करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-देश का पहला ब्लू इकनॉमी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तैयार होगा।
-मछली पकड़ने से संबंधित बुनियादी ढांचे भी मजबूत किए जाएंगे।
-पूरे गुजरात को 04 और 06 लेन सड़क से जोड़ेंगे। फ्लाईओर बनाए जाएंगे।
-गुजरात ओलंपिक मिशन के तहत वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स फैसेलिटी सेंटर बनाए जाएंगे।
-छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया गया है।
-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हर परिवार को मुफ्त इलाज के लिए मिलने वाली रकम को पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा।
-अगले पांच साल में गुजरात की एक लाख महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा।

See also  पहले 4601 करोड़ के ई-टेंडर घोटाले का हिसाब दें रमन, फिर ई-टेंडर प्रक्रिया में सुधार पर आपत्ति करें- कांग्रेस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर