लॉकडाउन को लेकर सरकार के खिलाफ भड़के लोग, कहा घरों में कैद नहीं हमें चाहिए आजादी

वेब डेस्क। चीन में कोरोना खतरनाक होता जा रहा है। यहां आए दिन नए संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने एक बार फिर से जीरो कोविड पॉलिसी लागू कर दी है और कई शहरों के लाखों लोगों को उनके घरों में कैद कर दिया गया है। सिजके कारण लोगों का गुस्सा चीन सरकार पर फूट पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार चीन के शंघाई में शनिवार को कई प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और जीरो कोविड पॉलिसी वापस लेने की मांग की। दरअसल, इस प्रदर्शन की शुरुआत चीन के उरुमकी शहर में एक इमारत में आग लगने के बाद हुई, जिसमें 10 लोगों की जलकर मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।

चीन में सरकार की सख्त नीति का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के कई वीडियो भी सामने आए हैं। ये लोग चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा लोग कह रहे हैं कि उन्हें पीसीआर टेस्ट नहीं चाहिए, उन्हें आजादी चाहिए। वे झिनजियांग शहर में लॉकडाउन वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ जगहो पर लोगों को शी जिनपिंग से इस्तीफा मांगते सुना गया।

See also  ब्रेकिंग: आखिर क्यों इस पैरालंपिक चैम्पियन इच्छामृत्यु से जीवन को कह दिया अलविदा, पढ़ें पूरी खबर

2019 के बाद सबसे अधिक मामले

24 नवंबर को चीन में 31,444 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं दूसरे दिन 32,943 तो तीसरे दिन यानी शुक्रवार को 35,909 मामले सामने आए। चीन के वुहान शहर में 2019 में सामने आए संक्रमण के पहले मामले के बाद देश में सामने आए ये सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। देश में संक्रमण के दैनिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों की अपील के बाद 35 लाख लोग घर में कैद हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर