Drishyam 2 Box Office: बॉलीवुड फिल्म के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम-2 ‘ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। जिस तरीके से सिनेमाघरों में अजय की ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) के लिए दिन बीतते जा रहे हैं, ठीक उसी तरह से फिल्म के कलेक्शन में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। रिलीज के 9वें दिन ‘दृश्यम 2’ ने बंपर कमाई कर के हर किसी को हैरान कर दिया है। फिल्म ने नौवें दिन 14.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Drishyam 2 Box Office Collection

सुपरस्टार अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 2’ को थिएटर में भारी संख्या में लोग देखने पहुंचे रहे हैं। दूसरे सप्ताह में एंट्री ले चुकी ‘दृश्यम 2’ ने सेकेंड शनिवार को धमाकेदार कमाई की है, जिसकी वजह से रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2’ की कमाई में भारी उछाल आया है। जानकरी के अनुसार ‘दृश्यम 2’ ने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 14.05 करोड़ के बीच में कलेक्शन किया है। इस दूसरे वीकेंड पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ 140 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी।

See also  पीएम केयर फंड पर कांग्रेस का देवजी पर जवाबी वार, आरपी सिंह ने कहा-सीएसआर राशि पर पहला अधिकार राज्य का

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर