बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल हाल ही में अपने ही घर की सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसके बाद उनके हाथ में चोट लग गई थी। इस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट होना पड़ा था। हालांकि अब सिंगर ने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही जुबिन ने अपने फैंस को लगातार दुआ करने के लिए शुक्रिया भी कहा है। आपको बता दें की गिरने की वजह से जुबिन की कोहनी टूट गई और उनकी पसलियों में भी चोट आई है।चोट इतनी ज्यादा थी कि डाक्टर्स ने उनके दाएं हाथ का ऑपरेशन किया। इसके अलावा डॉक्टर्स ने उन्हें दाएं हाथ का इस्तेमाल न करने की एडवाइस भी दी है।

ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट

जुबिन ने हॉस्पिटल के कमरे से अपनी फोटो शेयर कर लिखा, ‘आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। भगवान की मुझ पर कृपा थी और उन्होंने मुझे इस खतरनाक हादसे से बचा लिया। मुझे हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और अब मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।’

See also  Animal Teaser Release: रणबीर कपूर की 'एनिमल' का टीजर रिलीज, जानिए क्या है फैंस के रिएक्शन

म्यूजिक इंडस्ट्री में खुद के दम पर बनाई अपनी पहचान

जुबिन नौटियाल इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने राता लंबिया, लुट गए, हमनवा, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम जिंदगी, कुछ तो बता जिंदगी और देखते देखते जैसे पता नहीं कितने गाने गाए हैं। उनके अधिकतर गाने हिट रहे हैं। अपने गानों और लुक्स की वजह से उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है।