मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कुशल नेतृत्व में दिव्यांगों के लिए अलग विभाग का गठन किया गया है। अलग विभाग गठन होने के बाद दिव्यांगों को अब अपनी समस्यों के निदान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटना नहीं पड़ेगा और उनकी समस्याओं का निदान आसानी से किया जा सकेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए 1,143 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की है। शिंदे ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र ऐसा विभाग बनाने वाला पहला राज्य बन गया है।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए 1,143 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ एक अलग दिव्यांग विभाग के गठन की घोषणा की है। शिंदे ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र ऐसा विभाग बनाने वाला पहला राज्य बन गया है।

See also  मिलावटी पाए गए 4 कंपनियों के 50 से अधिक खाद्य पदार्थ 


उन्होंने कहा कि सरकार ने नए विभाग के लिए 2,063 पद सृजित किए हैं जो हितधारकों के विचारों को ध्यान में रखते हुए दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए नीतियां तैयार करेंगे।” राज्य मंत्रिमंडल ने दिव्यांग विभाग की स्थापना के निर्णय को 29 नवंबर को मंजूरी दी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर