pc bhupesh

रायपुर। राजिम विधानसभा क्षेत्र छुरा, फिंगेश्वर और राजिम में लोगों से भेंट मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि अब तक लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा पूरा हो चुका है। मैं शासन की योजनाओं का प्रत्यक्ष फीडबैक लेने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं।

लोगों के जीवन में आया बदलाव

भूपेश बघेल ने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मैंने इस बात को प्रत्यक्ष रूप से देखा है कि हमारी न्याय योजनाओं से लोगों के जीवन में बहुत बदलाव आया है। उनका जीवन स्तर ऊंचा उठा है।

गरियाबंद में पर्यटन की अपर संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरियाबंद बहुत ही सुंदर जिला है। इस जिले में पर्यटन के विकास की अपार संभावना है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ में जिन 9 स्थानों को चिन्हित कर विकसित किया जा रहा है, उनमें राजिम भी शामिल है।

See also  TRP Breaking : छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट! दिल्ली में लगा दिग्गजों का जमावड़ा

राजिम में पर्यटकों की सुविधा के लिए अधोसंरचना विकसित की जा रही है। राजिम मेले को भी व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा की राजिम मेले को ध्यान में रखते हुए 55 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है मेला स्थल के लिए राशि भी स्वीकृत की गई है। यह स्थान विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मेलन या संगोष्ठी आदि के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी योजनाओं का लगातार विस्तार किया है, इससे हितग्राहियों की संख्या लगातार बढ़ी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ अब खरीफ की सभी फसलों, उद्यानिकी फसलों और वृक्षारोपण करने वाले किसानों को भी मिल रहा है।

राज्य में कोदो-कुटकी-रागी का समर्थन मूल्य घोषित करने साथ- साथ हमने इन फसलों की खरीदी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।

मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसान, मजदूर, गोपालकों को भी योजना का लाभ हो रहा है। महिलाएं भी गौठानों के मध्यम से स्वावलंबी हुई हैं। गोबर और वर्मी खाद बेच कर अपनी जरूरत की चीजे खरीद पा रही हैं।

See also  Demand For Separate Religion Code In Tribal Conference -अलग धर्म कोड की मांग, 20 अप्रेल को दिल्ली जायेंगे आदिवासी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर