IND vs BAN 2nd ODI: आज भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे का दूसरा मैच खेला जा रहा है। मीरपुर के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए है। रोहित शर्मा को ये चोट पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर स्लिप में फील्डिंग करते हुए लगी थी। मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में अनामुल इस्लाम का कैच छोड़ दिया। चोट लगने के बाद रोहित शर्मा मैदान के बाहर चले गए हैं और दोबारा फील्डिंग करने नहीं उतरे। बीसीसीआई (BCCI) की मेडिकल टीम ने चोट के आकलन के लिए उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।

बता दे की रोहित शर्मा को जिस वक़्त ये चोट लगी, तब वो तीसरी स्लिप पर खड़े होकर फील्डिंग कर रहे थे। मोहम्मद सिराज की एक गेंद पर रोहित शर्मा की तरफ कैच आया, इसी दौरान उन्हें गेंद उनके अंगूठे में लग गई। अब देखना होगा कि क्या वो बैटिंग के लिए मैदान पर वापस आएंग या नहीं।

See also  कश्मीर पर तुर्की के राष्ट्रपति के बयान पर भारत ने दो टूक कहा- हमारे अंदरूनी मामले में दखल न दें, अपनी समझ बढ़ाएं

इस मैच में भारतीय टीम टॉस हार गई है। वही बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी अहम होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर