राजीव भवन में मना सावित्री मंडावी की जीत का जश्न, कांग्रेस ने कहा- जनता ने दागी प्रत्याशी को हाराया

रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने जीत दर्ज कर ली है। सावित्री मंडावी ने भाजपा प्रत्याशी को 21098 मतों से हरा उप चुनाव जीत लिया है। जिसके बाद से कांग्रेसी खेमे में जश्न का माहौल है। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के अवसर पर राजधानी के राजीव भवन में भी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

कांग्रेस भवन में सावित्री मंडावी की जीत के बाद प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया। इस दौरान पार्टी के कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह लगातार 5वां उपचुनाव है जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद हमारे प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

यह जीत कांग्रेस की सरकार के 4 सालों के कामों पर जनता की मुहर है। यह भी कहा जा रहा था कि यह उपचुनाव 2023 का सेमीफाइनल होगा। इस जीत ने यह बता दिया है कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल लोकप्रिय नेता बन चुके हैं। यह प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के मेहनत का भी फल है।

See also  विधानसभा में ऑनलाइन प्रश्न और उत्तर मंगाने से 98 वृक्ष कटने से बचेंगे.. 1 लाख लीटर पानी और बिजली की भी होगी... विस अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा- इससे पर्यावरण का होगा संरक्षण

प्रदेश के आदिवासी समाज के साथ अन्य लोगों ने भी सरकारी योजनाओं पर अपनी सहमति जता दी है। जनता ने बीजेपी के दागी प्रत्याशी और प्रपंच को हराया है। हिमाचल प्रदेश की जीत पर कांग्रेस के नेता ने कहा कि हमने विकास पर वोट मांगा था तो जीत गए।

 2018 विधानसभा चुनाव में तीन चौथाई से जीतने के बाद लगातार जनता का भरोसा कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ता गया है। यह भरोसा 2023 के आम चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाकर जनता आर्शिवाद देगी। यह उपचुनाव भाजपा के प्रपंचों पर जनता का करारा जवाब है। भाजपा ने आदिवासी आरक्षण पर भ्रम फैलाने की कोशिश किया था। जनता इस बात को भली-भांति समझ रही थी।

आदिवासी आरक्षण भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के कारण कोर्ट में घटा। कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में कानून बना कर आरक्षण बहाली  के लिये रास्ता बनाया है। आरक्षण संशोधन विधेयक के विधानसभा में प्रस्तुत करते समय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जो आचरण दिखाया जनता ने उसका भी जवाब दिया।

See also  आने वाले दिनों में बीजेपी भी कांग्रेस की तरह हो जाएगी खत्मः अखिलेश यादव

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिये भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया था इसलिए जनता रमन सिंह से नाराज थी, उसने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। रमन सिंह इस चुनाव परिणाम के बाद भूपेश बघेल से माफी मांगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर