बेंगलुरु। कोरोना वायरस, मंकीपाक्स और स्वाईन फ्लू जैसे घातक वायरस के संक्रमण से देश अभी उबर नहीं पाया है और कई प्रदेशों में इसका प्रकोप अब भी जारी है। इस बीच कर्नाटक में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है । जिसकी जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक 5 साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पायी गयी है। मामले को लेकर एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गयी है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि राज्य में यह पहला मामला है और सरकार स्थिति की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रही है। हमारा विभाग इसे संभालने के लिए पूरी तरह कमर कस चुका है।

महाराष्ट्र में भी सामने आ चुका है मामला
कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक खबर आयी थी जिसमें बताया गया था कि 67 वर्षीय एक व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित पाया गया, लेकिन अब वह इससे पूरी तरह उबर चुका है और उसमें इस रोग के कोई लक्षण नहीं हैं. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया था कि नासिक निवासी इस व्यक्ति को पिछले महीने संक्रमित पाया गया था, लेकिन इसके पहले उसने पड़ोसी राज्य गुजरात के सूरत शहर की यात्रा की थी ।
यूपी में जीका वायरस को बढ़ता देख झारखंड में भी बरती जा रही।

See also  दूसरा टेस्ट मैच-तीसरा दिन: साउथ अफ्रीका की टीम 275 पर ढेर, भारत को मिली 326 रन की बढ़त

जीका वायरस भी एडीज मच्छर के काटने से फैलता है
आपको बता दें कि मलेरिया और डेंगू की तरह जीका वायरस भी एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इस वायरस की सबसे पहले पहचान अफ्रीकी देश युगांडा में 1947 में हुई थी ।