नई दिल्ली। केंद्र की भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकली है। देश के कई राज्यों की यात्रा कर भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंची है। इस दौरान आज आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी पदयात्रा में शामिल हुए। यात्रा आज सुबह राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू हुई।


 इस दौरान राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाने  आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी पहुंचे। इसके साथ ही कांग्रेस ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि नफ़रत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि- हम होंगे कामयाब।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Congress CWC in Hyderabad today: हैदराबाद में कांग्रेस सीडब्लूसी की पहली बैठक आज, सीएम भूपेश बघेल, सिंहदेव और कुमारी सैलजा होंगी शामिल