रायपुर : छत्तीसगढ़ में शीतकालीन छुट्टी का ऐलान हो चुका है. प्रदेश के सभी स्कूलों में 23 से 28 दिसंबर तक की छुट्टी रहेगी। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी के लिए पूरे 06 दिनों के अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने निजी और सरकारी स्कूलों के लिए निर्देश भी जारी कर दिए है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने केन्द्रीय विद्यालयों के लिए 10 दिनों का शीतकालीन अवकाश जारी किया है। जो कि 22 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक रहेगी। (winter vacation of schools from 23 december)

प्रदेश के सभी अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त शालाओं व डीएड, बीएड और एमएड काॅलेजों में 6 दिनों तक शीतकालीन अवकाश रहेगा. आगामी दिनों में करीब एक सप्ताह तक स्कूल बंद रहने से बच्चों की मौज रहेगी. शीतकालीन अवकाश के दौरान परिवार के संग छुट्टी बिताने का यह बढ़िया मौका है।

See also  Train Accident 2025: बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर ट्रेन हादसा सहित इस साल के सबसे बड़े ट्रेन हादसे, जिन्होंने पूरे देश को हिला कर रख दिया