Corona Update : बीते 24 घंटे में 17,336 कोरोना संक्रमित, 4 राज्यों में मिले 1000 से ज्यादा नए केसेस, 13 लोगों की हुई मौत
Corona Update : बीते 24 घंटे में 17,336 कोरोना संक्रमित, 4 राज्यों में मिले 1000 से ज्यादा नए केसेस, 13 लोगों की हुई मौत

New Year Corona Advisory: चीन समेत कई देशों में कोरोना वायरस के प्रकोप ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। जिससे भारत की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार ओमिक्रोन का सब वेरिएंट बीएफ.7 भारत में भी मिला है। वहीं अब विदेश से आ रहे लोग भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। ऊपर से न्यू ईयर के मद्देनजर राज्य सरकारें भी लोगों को सतर्क और सावधान रहने के दिशा-निर्देश दे रही है।

न्यू ईयर को लेकर कर्नाटक सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। कर्नाटक में रेस्तरां, पब, थिएटर हॉल, स्कूल और कॉलेज जैसी बंद जगहों के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है । राज्य में नववर्ष का जश्न रात 1 बजे तक चल सकता है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के। सुधाकर ने कहा, “घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें अभी से सावधानी बरतनी होगी। “

See also  कोरोना की रफ्तार रोकने राजधानी में जारी हुई नई गाइडलाइन, जानें किस पर है प्रतिबंध और किसे मिली छूट

कर्नाटक सरकार की ताजा एडवाइजरी के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्ग नागरिकों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों को सार्वजनिक समारोहों से बचना चाहिए। इसी के साथ जो इवेंट इनडोर हो रहे हैं वहां लोगों की संख्या उपलब्ध सीटों की संख्या से अधिक नहीं होनी चाहिए।

दिल्ली में नए साल का जश्न

दिल्ली में भी कोरोना की स्थिति को लेकर अरविंद केजरीवाल की सरकार काफी एक्शन में है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कोविड के डर को देखते हुए तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। वहीं, इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड की स्थिति पर एक आपात बैठक की थी। उन्होंने बताया था कि दिल्ली में अब तक ओमिक्रोन का सब वेरिएंट BF.7 नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मामलों में किसी भी संभावित उछाल से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

See also  समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं, अब मिलने जा रहा है "लखपति महिला" का राष्ट्रीय अवार्ड, एक संकुल संगठन को भी "आत्मनिर्भर संगठन" का पुरष्कार

गोवा में कैसी है तैयारियां?

राज्य सरकार ने नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की कोविड संबंधी पाबंदियों को लागू नहीं करने का फैसला किया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2023 तक कोई अंकुश नहीं होगा, हालांकि, राज्य सरकार उसके बाद की स्थिति को रिव्यू करने के बाद तय करेगी कि प्रतिबंधों की कोई आवश्यकता है या नहीं।

हिमाचल की एडवाइजरी

नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल लाखों की संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश पहुंचते हैं। ऐसे में राज्य सरकार के लिए यहां भी चुनौती बहुत ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए एक सलाह जारी की है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए कोविड प्रतिबंध लगाए हैं। लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने को कहा गया है । होटल और रेस्तरां मालिकों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि विजिटर्स इन मानदंडों का पालन जरूर करें।

See also  कोरोना गाइडलाइन के साथ भारतीय रेलवे ने शुरू की 39 ट्रेनें, देखें लिस्ट

उत्तराखंड में क्या है माहौल

नए साल को लेकर नैनीताल में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियां कर रहा है. होटल कारोबारियों ने भी पर्यटकों के स्‍वागत की शानदार तैयारियां की हैं । रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार नैनीताल में बीते साल की तुलना में ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है। हालांकि, कोरोना ने होटलों की बुकिंग्स पर असर डाला है।

इसी के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने मास्क के इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएमओ को सभी अस्पताल में लगे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, ऑक्सीजन सिलेंडर्स को ठीक तरह से जांचने के निर्देश दिए हैं।