Fortuner Collide with Bus in Gujarat: गुजरात के नवसारी में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा (Navsari Road Accident) हो गया। यहां एक बस और फॉर्च्यूनर की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग जख्मी हो गए। बस सूरत से वलसाड जा रही थी।

फॉर्च्यूनर के ड्राइवर ने गाड़ी से संतुलन खो दिया। SUV दूसरे लेन पर आ रही बस (Fortuner Collide with Bus) से जा टकराई। हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।मृतक अंकलेश्वर की प्रो लाइफ केमो फार्मा के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा नवसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर वेसमा गांव के पास हुआ ।चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। वाहन में फंसे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया ।सभी नौ मृतक फॉर्च्यूनर में सवार थे।

See also  CG NEWS : हाईकोर्ट ने ट्रांसफर मामले में तीन IAS को दूसरी बार जारी किया अवमानना नोटिस

टक्कर की वजह से बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें फंसे घायलों को भी निकालने के लिए गाड़ी के कुछ हिस्से को काटना पड़ा ।हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने आनन फानन में क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को सड़क के किनारे लगाने और जाम खुलवाने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि इस दौरान पुलिस मुश्किलों का सामना करना पड़ा।