न्यू ईयर 2023 पर बिरयानी के साथ दिखा पिज्जा और खिचड़ी का भी क्रेज

वेब डेस्क। देश में लोगों के बीच ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। नए साल के जश्न के दौरान देश के लोगों ने जमकर ऑनलाइन खाना मंगाया। लोगों ने बिरयानी, पिज्जा से लेकर खिचड़ी तक के ऑर्डर ऑनलाइन दिए।

एक रिपोर्ट के अनुसार कल रात 10:25 बजे तक फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) की ओर से 3.50 लाख बिरयानी के ऑर्डर पूरे किए जा चुके थे। वहीं, 61,000 पिज्जा के ऑर्डर भी डिलीवर किए जा चुके थे। स्विगी द्वारा ट्विटर पर कराए गए पोल के आधार पर बताया गया कि बिरयानी की कुल मांग में से 75.4 प्रतिशत हैदराबादी, लखनवी 14.2 प्रतिशत और कोलकाता 10.4 प्रतिशत की थी।

पिज्जा और खिचड़ी का भी क्रेज

न्यू ईयर पर बिरयानी के अलावा अन्य लोकप्रिय डिश जैसे पिज्जा और खिचड़ी का भी क्रेज देखने को मिला। स्विगी ने ट्वीट कर बताया गया कि अब तक 61,287 कुल पिज्जा के ऑर्डर पूरे किए जा चुके हैं। वहीं कंपनी ने बताया कि पूरे देश में 9:18 बजे तक 12,344 लोग खिचड़ी ऑर्डर कर चुके थे।

See also  Students of Kalinga University outshine at Khelo BIT’R 2022 event

चिप्स की रही मांग

नए साल पर चिप्स की मांग में काफी बढ़त देखने को मिली। ग्रोसरी डिलीवर करने वाले प्लेटफॉर्म ने शाम सात बजे तक 1.76 लाख चिप्स के पैकेट डिलीवर किए जा चुके थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर