Beware The Way Is Changed - कांग्रेस की महारैली से तीन रास्तों में ट्रेफिक प्लान बना
Beware The Way Is Changed - कांग्रेस की महारैली से तीन रास्तों में ट्रेफिक प्लान बना

टीआरपी डेस्क

रायपुर। जाम से बचने के लिए रायपुर की यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को ख़बरदार किया है। कल 3 जनवरी को कांग्रेस की पूर्व निर्धारित महारैली है। राजकुमार कॉलेज ग्राउंड रायपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित जन अधिकार महारैली कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोगों का सम्मिलित होना प्रस्तावित है। इस दौरान आश्रम तिराहा से एनआईटी, टाटीबंध से एम्स एवं गोल चौक से साइंस कॉलेज की ओर मार्ग आम यातायात के लिए बाधित रहेगा।

उपरोक्त मार्गों से होकर आवागमन करने वाले आम वाहन चालकों से यातायात पुलिस ने अपील की है कि जन अधिकार महारैली कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधाओ से बचने के लिए उपरोक्त मार्गों के अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर आवागमन करें। उक्त जन अधिकार महारैली कार्यक्रम के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस द्वारा डायवर्सन प्लान बनाया गया है जिनमें निम्नलिखित मार्गों पर सामान्य यातायात का आवागमन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगा: –

  1. आश्रम तिराहा से एनआईटी की ओर।
  2. टाटीबंध चौक से एम्स की ओर।
  3. शहीद युगल किशोर मार्ग गोल चौक रोहिणी पुरम से साइंस कॉलेज की ओर।
See also  Paddy Lifting Case With Fake Bank Guarantee -ब्लैक लिस्टेड 3 मिलर्स पर 420 का मामला दर्ज