जशपुर: प्रदेश के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां पिकनिक मनाकर लौट रहे एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गए है ,जिसमें 2 बच्चों सहित 4 लोगो की मौत हो गयी है। बता दे की परिवार नया साल मनाने पिकनिक गए हुए थे। वहां से लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। कार में 10 लोग सवार थे। यह पूरी घटना जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का हैं।

जानकरी के अनुसार नये साल के पहले ही दिन भीषण सड़क दुर्घटना की ये घटना जशपुर जिला के कुनकुरी थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला के बिलासपुर तरईपारा में रहने वाले मोहित अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गये हुए थे। देर शाम को ईको स्पोर्टस कार में परिवार के 10 लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के गुल्लू वाटर फाल-बेने डेम के बीच घाट से उतरते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी।

See also  लखीमपुर में किसानों को रौंदने का वीडियो हुआ वायरल, रौंदते हुए निकल गई गाड़ी और मच गया हाहाकार…

बताया जा रहा हैं कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही कार में सवार 2 मासूम सहित 4 लोगो की मॉइट हो गयी है वही बाकी लोग बुरी तरह से घायल हो गये। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को चिंताजनक हालत में रांची रिफर किया गया हैं। राहगिरो की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर