CELENDER BOMB

भिलाई नगर। यहां पावर हाउस के सर्कुलर मार्केट में एक युवक मानव बम बन कर दुकान में घुस गया। उसने गैस सिलेंडर में वायरिंग की और ज्वेलरी दुकान में अपने साथ लेकर प्रवेश कर गया, उसके हाथ में सिरिंज भी थी। यह युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है, लेकिन उसकी हरकत से ज्वेलरी शॉप सहित मार्केट में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर छावनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को जैसे-तैसे समझा कर थाने ले आई। पूरी घटना ज्वेलरी शॉप के सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसका फुटेज लेकर पुलिस जांच कर रही है।

कल रात सर्कुलर मार्केट स्थित ज्वेलरी शॉप में सिलेंडर में वायरिंग कर पहुंचे इस युवक को देखते ही मार्केट में अफरा तफरी मच गई। आस पास के सभी व्यापारी युवक के पास पहुंच उसे मनाने की कोशिश करते देखे गए। जैसे-तैसे लोगों को हटा युवक को पकड़ लिया गया और सिलेंडर से उसे अलग कर पुलिस को खबर दी गई।

See also  .....लो आ गई खबरः 16 जनवरी से देशभर में शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन, पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला

दुकान की खरीद-बिक्री का है मामला

दरअसल, यह पूरा मामला दुकान की खरीदी बिक्री से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक के माता-पिता ने दुकान बेची, जिस पर पूरी बिक्री रकम न दिए जाने से युवक ने खुद को परेशान बताते हुए मानव बम बनने को अपनी मजबूरी बताया है, जबकि दुकानदार का कहना है कि वह पूरी रकम दे चुका है। युवक ने पुलिस को बताया कि रूपये न देने से वह और उसका परिवार काफी परेशान हैं।

दोबारा ऐसा करने की दी धमकी

युवक ने धमकी दी है कि बकाया रूपये न मिले तो वह फिर से ऐसी घटना करेगा और दुकानदार को मार देगा। युवक के हाथ में चोट भी आई है। उसने पुलिस को बताया कि उसे कैंसर हो गया है तथा दुकान खरीदने के बाद रूपये न दिए जाने से वह और उसका परिवार बुरी तरह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। यह सब बताते हुए युवक जोर-जोर से रोने भी लगा।

See also  VIDEO : रईसजादे की गुंडागर्दी : गाड़ी के सामने आई बाइक तो युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, मिन्नतें करती रही पत्नी, फिर भी करता रहा पिटाई

दुकानदार की ये है दलील

छावनी पुलिस ने दुकानदार से भी पूछताछ की है, उसने पुलिस को बताया कि वह सौदे की पूरी रकम दे चुका है तथा यह पूरा मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। मानव बम बन कर मार्केट पहुंचा युवक इस सौदे के लेन-देन का पूरा हिसाब भी पुलिस को बता चुका है।
छावनी पुलिस दोनों पक्षों से आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम में कल रात मार्केट में डेढ़ घंटे जमकर हंगामा हुआ और युवक के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर